केंद्रीय गृह मंत्रालय पद्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी है. जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे समेत 7 को पद्म विभूषण से नवाजा गया है. वहीं 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. कुल 119 लोगों को इस साल सम्मानित किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा, लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण दिया गया है. वहीं राम विलास पासवान, मौलाना कल्बे सादिक़, केशूभाई पटेल और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
पद्म विभूषण
1. शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक
4. नरिंदर सिंह कपानी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
5. मौलाना वहीदुद्दीन खान, दिल्ली
6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा
पद्म भूषण
8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
16. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
17. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा