राहुल गांधी के सदस्यता जाने पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों का काले कपड़ो में सदन से सड़क तक संग्राम


राहुल गांधी के सदस्यता जाने पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने सदन से सड़क तक अपना विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने आज काले कपड़े पहन कर संसद पहुंचे। सदन शुरू होते ही दोनों सदनों में राहुल और अडानी मुद्दे पर जमकर हंगामा होने के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन स्थगित होने के बाद सयुक्त विपक्ष का प्रदर्शन संसद परिसर में लगे गांधी प्रतिमा के सामने हुई। जिसमे सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। उसके बाद सयुंक्त विपक्ष का विरोध मार्च संसद भवन से विजय चौक तक निकाला गया।

राहुल गांधी के सदस्यता जाने पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों का काले कपड़ो में सदन से सड़क तक संग्राम


राहुल गांधी के सदस्यता जाने पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने सदन से सड़क तक अपना विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने आज काले कपड़े पहन कर संसद पहुंचे। सदन शुरू होते ही दोनों सदनों में राहुल और अडानी मुद्दे पर जमकर हंगामा होने के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राजयसभा दो बजे तक के लिए और लोकसभा 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन स्थगित होने के बाद सयुक्त विपक्ष का प्रदर्शन संसद परिसर में लगे गांधी प्रतिमा के सामने हुई। जिसमे सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। उसके बाद सयुंक्त विपक्ष का विरोध मार्च संसद भवन से विजय चौक तक à¤¨à¤¿à¤•ाला à¤—या। 

 

 

संसद परिसर में संयुक्त विपक्ष का मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

देश में जिस तरह मोदी सरकार विपक्ष पर दमनात्मक रवैया अपना रही है, हम उसके खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।

सत्यमेव जयते ✊ pic.twitter.com/47k8AoGExI

— Congress (@INCIndia) March 27, 2023

सदन शुरू होने से पहले CPP अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई। वहीं राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसदों की बैठक हुई जिसमें हमेशा अलग रुख रखने वाली टीएमसी के नेता भी शामिल हुए।

संसद परिसर में संयुक्त विपक्ष का मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

देश में जिस तरह मोदी सरकार विपक्ष पर दमनात्मक रवैया अपना रही है, हम उसके खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।

सत्यमेव जयते ✊ pic.twitter.com/47k8AoGExI

— Congress (@INCIndia) March 27, 2023

विजय चौक पर मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि मैं सभी विपक्षी दलों के सांसदों को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने हमारा साथ दिया।  पीएम मोदी देश में लोकतंत्र ख़त्म कर रहे हैं। चुने हुए प्रतिनिधियों को डराया जा रहा है, आवाज दबाने के लिए ED का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतने कम समय में अडानी ने इतने सारे पैसे कैसे बनाए। राहुल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल पूछे थें इसलिए उनपर ये करवाई हुई हैं। अडानी को इतना बड़ा क्यों बनाया जा रहा है। 

WATCH: LoP Rajya Sabha & Congress President Shri @Kharge addresses media at Vijay Chowk, New Delhi. https://t.co/DzzYoNQOaI

— Congress (@INCIndia) March 27, 2023

यूथ कांग्रेस द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया।

 

जब आप संसद को मौन कर देंगे, तो सड़कें दहाड़ेंगी!
भारत में लोकतांत्रिक आवाज़ें मज़बूती से खड़ी रहेंगी और बड़े से बड़ा तानाशाह भी हमें चुप नहीं करा सकता!#UnMuteLoktantra#SansadGherao pic.twitter.com/RLzAo5ILgm

— Indian Youth Congress (@IYC) March 27, 2023

बिहार में भी कांग्रेस को राजद और जदयु का समर्थन मिला। महागठबंधन के 165 विधायकों ने काली पट्टी लगा के विधानसभा पहुंचे और राहुल गांधी के समर्थन में विरोध मार्च निकाला। इस मौके पर JDU एमएलसी ने कहा कि सभी विपक्षी दलों के नेता आज ब्लैक डे के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा की जब से महागठबंधन बना हैं तब से बीजेपी में बेचैनी हो गई है।   

बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार खुद को कुलीन और संविधान से ऊपर मानता हैं। 

Recent Posts

Categories