कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को नहीं मिला बजरंगबली का आशीर्वाद , पीएम मोदी का कांग्रेस को बधाई


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 224 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को कई सालों के बाद इतनी बड़ी जीत मिली है। बीजेपी को दक्षिण का द्वार कहा जाने वाला कर्नाटक से एग्जिट हो गया है। कांग्रेस को 136, बीजेपी को 64 , जेडीएस को 20 एवं अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को नहीं मिला बजरंगबली का आशीर्वाद , पीएम मोदी का कांग्रेस को बधाई


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 224 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को कई सालों के बाद इतनी बड़ी जीत मिली है। बीजेपी को दक्षिण का द्वार कहा जाने वाला कर्नाटक से एग्जिट हो गया है। कांग्रेस को 136, बीजेपी को 64 , जेडीएस को 20 एवं अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी कांग्रेस को बधाई 

 

Congratulations to the Congress Party for their victory in the Karnataka Assembly polls. My best wishes to them in fulfilling people’s aspirations.

— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा है कि कर्नाटक की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नेताओं को धन्यवाद। कर्नाटक की चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटल्स की ताकत थी तो दूसरी तरफ गरीब जनता की ताकत थी। कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ लड़ी।  हमने नफरत के शब्दों से नहीं , मोहब्बत से लड़ी। कर्नाटक की जनता ने दिखाया की इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती हैं। नफरत की बाजार बंद और मोहब्बत की जीत हुई। कर्नाटक की जनता से जो पांच वायदे किए थे, उन वायदें को पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। 

 

मैं कर्नाटक की जनता, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के सब नेताओं को बधाई देता हूं। कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिस्ट की ताकत थी, दूसरी तरफ जनता की ताकत थी और जनता ने इन्‍हें हरा द‍िया।

हमने प्‍यार और मोहब्‍बत से यह लड़ाई लड़ी। कर्नाटक की जनता… pic.twitter.com/pYbhxlKrsc

— Congress (@INCIndia) May 13, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये जीत कर्नाटक की जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। जो वायदे किए थें उसे निभाएंगे। ये जीत सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के प्रभाव को भी दर्शाता है।

 

जनता ने हमें जिताया और भ्रष्ट सरकार को हराया है।

हम अपने वादे निभाएंगे, कलेक्टिव लीडरशिप में हमने चुनाव लड़ा और इसे बल मिला।

इस जीत का क्रेडिट हमारी लीडरशिप और सभी कार्यकर्ताओं को जाता है।

: कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge pic.twitter.com/5GRTuMsAJL

— Congress (@INCIndia) May 13, 2023

कर्नाटक में कांग्रेस के जीत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।

 

कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।

ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2023

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जो मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से वादा किया था, वो मैंने निभा दिया। मैं अखंड कर्नाटक की जनता से उनके पैरों में पड़कर आशीर्वाद मांगता हूं और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। लोगों ने हमपर विश्वास किया और वोट दिया। मैं नहीं भूल सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे मिलने के लिए जेल आई थीं। मैं विश्वास दिखाने के लिए गांधी परिवार और सिद्धारमैया समेत सभी पार्टी नेताओं का धन्यवाद करता हूं। शिवकुमार मीडिया से बात करते हुए भावुक भी हो गएँ।

 

People have expressed faith in us. This is a huge mandate for our leaders and workers, who have worked hard for this win.

: KPCC President Shri @DKShivakumar Ji pic.twitter.com/RZyBO00w0m

— Congress (@INCIndia) May 13, 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। 

 

कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है।

कर्नाटका कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 13, 2023

Recent Posts

Categories